‘हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम पहुंच चुके हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां पहुंचे जहां मंच पर पहले से मौजूद अमेरिकी सीनेटरों ने उनका स्वागत किया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह 'हाउडी, मोदी!' समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने को उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह एक शानदार दिन होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया, "निश्चित रूप से यह एक शानदार दिन होगा." ट्रंप ने इसके पहले ट्वीट किया था, "अपने मित्र के साथ होने के लिए ह्यूस्टन में मौजूद रहूंगा. टेक्सास में एक शानदार दिन होगा." इससे पहले 'हाउडी, मोदी' समारोह में यहां रविवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने मित्र मोदी के साथ होने के लिए ह्यूस्टन में मौजूद रहेंगे. ट्रंप ने ट्वीट किया, "अपने मित्र के साथ ह्यूस्टन में मौजूद रहूंगा. टेक्सास में एक शानदार दिन होगा."
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Howdy Modi, PM Modi