Mystery Death: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार लोगों की मौत का रहस्य अभी रहस्य बना हुआ है. देर रात तरबूज खाकर सोया पूरा परिवार सुबह मारा गया था, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. मौत की वजह पहले फूड पॉईजनिंग बताई जा रही थी, लेकिन फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेश की शुरूआती जांच में परिवार के खाने-पीने की चीज में कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जो हानिकारक था.
पुलिस ने दर्ज किया मृत डोकाडिया परिवार के फेमिली डाक्टर का बयान
रिपोर्ट के मुताबिक 25 अप्रैल को मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की उल्टी और दस्त के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस अब उस डाक्टर से पूछताछ की है, जिसने तबीयत बिगड़ने पर सबसे पहले उनका इलाज किया था. फिलहाल, डाक्टर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब रहस्यमयी मौतों को पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं व मेडिकल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है.
परिवार की डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग? हुई थी उल्टी-दस्त की शिकायत
गौरतलब है बीते 25 अप्रैल को जेजे मार्ग पुलिस थाना क्षेत्र के पायधुनी इलाके में मृत डोकाडिया परिवार के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे और रिश्तेदारों के साथ डिनर करने के बाद परिवार देर रात तरबूज खाकर सोया था. अगली सुबह सभी तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, मरने वालों में पति-पत्नी व दो बच्चियां शामिल हैं. डेथ की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई थी. सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी.
ये भी पढ़ें-Pune Child Rape-Murder: सामने आई आरोपी भीमराव कांबले की आपराधिक कुंडली, खौफनाक था साल 2015 का अपराध, फिर भी छूट गया!
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में परिवार के सभी सदस्यों के शरीर में मिला था मॉर्फिन
मृत परिवार के शवों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में मॉर्फिन की मौजूदगी पाई गई थी, जो एक तरह की दर्द निवारक दवा है. इसके अलावा शरीर के कुछ टिश्यू में असामान्य हरे रंग का बदलाव भी देखा गया है. आमतौर पर ऐसा बदलाव किसी जहरीले पदार्थ की वजह से हो सकता है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह जहर क्या था और शरीर में कैसे पहुंचा?

विसरा सैंपल की शुरुआती जांच में मिले थे कुछ अज्ञात बाहरी कण
कलीना फॉरेंसिक लैब के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृत डोकाडिया परिवार के सदस्यों की विसरा सैंपल की प्रारंभिक जांच में कुछ अज्ञात बाहरी कण पाए गए हैं. अधिकारी ने कहा, "शुरुआती रिपोर्ट में सैंपल में बाहरी पदार्थों की मौजूदगी का संकेत मिला है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये विषैले हैं या नहीं, औषधीय हैं या किसी अन्य प्रकार के हैं, जिसकी विस्तृत जांच अभी की जा रही है.
ये भी पढ़ें-मायके की जमीन चाहता था पति... रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने किया सुसाइड
एक साथ पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की मौत से इलाके में सनसनी
उल्लेखनीय है पूरे परिवार की एक साथ हुई मौत से आसपास के इलाके लोगों में दहशत फैल गई. पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चियों की लाश से इलाके में माहौल गरम हो गया था. पुलिस ने मारे गए परिवार के सभी सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उनके द्वारा खाए घए फूड का सैंपल् उनके बॉडी सैंपल्स कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिए थे. माना जा रहा है फेमिली डाक्टर डेथ मिस्ट्री पर कुछ बड़ा खुलासा कर सकता है.
ये भी पढ़ें-तरबूज खाने से मौत नहीं हुई तो कैसे हुई? सरकारी रिपोर्ट से और गहराई मुंबई में मौतों की मिस्ट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं