विज्ञापन
This Article is From May 10, 2020

कल से शुरू होने वाली ट्रेनों में यात्रा की क्या हैं शर्तें और किन्हें मिलेगा टिकट? जानें यहां...

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिकटों की बुकिंग सोमवार शाम 4 बजे से IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी.

कल से शुरू होने वाली ट्रेनों में यात्रा की क्या हैं शर्तें और किन्हें मिलेगा टिकट? जानें यहां...
ट्रेनों में सिर्फ उन यात्रियों को ही जाने की इजाजत मिलगी जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं होंगे.
नई दिल्ली:

कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मंगलवार 12 मई से कुछ यात्री ट्रेनों की सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है. सभी ट्रेनें नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें एसी (AC) कोच होंगे. अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि इन ट्रेनों में किन यात्रियों को यात्रा करने का अधिकार होगा और इसके लिए क्या शर्तें होंगी? आपको बता दें कि इन ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति सफर कर सकता है और उसके पास वैलिड टिकट होना जरूरी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिकटों की बुकिंग सोमवार शाम 4 बजे से IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी. यात्रा के टिकट के लिए कहीं भी काउंटर नहीं खोला जाएगा. यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा. किसी भी यात्री में कोरोना के कोई भी लक्षण पाए जाने पर उन्हें यात्रा की अनुमित नहीं दी जाएगी. इन ट्रेनों की स्टॉपेज भी काफी कम होंगी. 

इन रूटों पर चलेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें
भारतीय रेलवे की योजना है कि 12 मई से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा. इस दौरान नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा. इन ट्रेनों की सभी कोच एसी होंगी और इनका स्टॉपेज भी कम होगा. 

इन ट्रेनों के संचालन के बाद रेलवे कुछ अन्य मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें संचालित करेगी. हालांकि यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा, क्योंकि 20000 कोचों को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में आरक्ष‍ित किया गया है. वहीं, प्रतिदन 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए भी पर्याप्त संख्या में कोच रिजर्व हैं.

भारत में अब तक कुल 62,939 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 2,109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 62,939 हो गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, IRCTC, Railway Online Booking, Coronavirus, Covid-19, Piyush Goel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com