विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2025

हिमाचल में शहीद जवान की बहन की शादी में फौजी साथियों ने निभाया भाई का फर्ज, ये देख आंखें हुई नम

शहीद हुए भाई के सभी फौजी जवान और पूर्व सैनिकों ने आराधना को जिंदगी की सबसे यादगार विदाई दी. यह कहानी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है, जहां पर शहीद फौजी की बहन की शादी में उसके साथी फौजी जवानों ने भाई का फर्ज अदा किया. 

हिमाचल में शहीद जवान की बहन की शादी में फौजी साथियों ने निभाया भाई का फर्ज, ये देख आंखें हुई नम
  • हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना की शादी में सैनिकों ने भाई का फर्ज निभाया
  • शहीद आशीष की रेजिमेंट के जवान और पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शादी में शामिल होकर भावुक पल साझा किए
  • फौजियों ने दुल्हन को मंडप तक पहुंचाया और बैंक में जमा के रूप में शगुन देकर भाई की कमी पूरी की

सेना में शहीद हुए जवान की बहन की शादी में पहुंचे सेना के जवानों ने भाई का फर्ज निभाया और इसे देख दुल्हन समेत हर किसी की आंखें नम हो गईं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में शादी समारोह चल रहा था. लड़की के पास सब लोग थे लेकिन फिर भी अपने भाई की कमी उसे महसूस हो रही थी. 

इसके बाद शहीद हुए भाई के सभी फौजी जवान और पूर्व सैनिकों ने आराधना को जिंदगी की सबसे यादगार विदाई दी. यह कहानी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है, जहां पर शहीद फौजी की बहन की शादी में उसके साथी फौजी जवानों ने भाई का फर्ज अदा किया. 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली गांव के शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) की गुरुवार को शादी हुई. इस शादी में बेहद ही इमोशन नजारा देखने को मिला. शहीद आशीष की बहन की शादी में उसकी रेजिमेंट के सैनिक और पांवटा और शिलाई के भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान फौजियों ने आराधना की शादी में भाई का फर्ज निभाया और वह दुल्हन को मंडप तक ले गए.

इस दौरान सैनिकों ने बहन को बैंक में जमा (एफडी) के रूप में शगुन दिया और भाई की कमी को पूरा किया. इस पुरे दृश्य ने उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया. इस अप्रत्याशित सम्मान से दुल्हन ने नम आंखों से सभी का आशीर्वाद हासिल किया. इस दौरान सभी फौजी जवानों ने दुल्हन को ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया.

गौरतलब हैं कि जवान आशीष कुमार ऑपरेशन अलर्ट के तहत 27 फरवरी 2024 को अरुणाचल में शहीद हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheed Soldier Sister Wedding, Army Soldiers Brother’s Duty, Himachal Pradesh Shaheed Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com