विज्ञापन

EXCLUSIVE: वंदे भारत ट्रेनों में 'सफाई' की सबसे अधिक शिकायतें, मेंटेनेंस को लेकर यात्रियों में नाराजगी

जानकारी के अनुसार, देशभर में फिलहाल कुल 164 वंदे भारत ट्रेन (82 अप और 82 डाउन) चलाई जा रही हैं, जिसमें सबसे अधिक उत्तर रेलवे (Northern Railway) जोन में संचालित हो रही हैं.

EXCLUSIVE: वंदे भारत ट्रेनों में 'सफाई' की सबसे अधिक शिकायतें, मेंटेनेंस को लेकर यात्रियों में नाराजगी
  • सफाई से लेकर भ्रष्ट्रचार तक की शिकायतें
  • यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या सफाई की रही है
  • मेंटेनेंस को लेकर यात्रियों में है नाराजगी

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की सुपर-प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत में भी यात्रियों को गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. आधुनिक सुविधाओं, तेज गति और बेहतरीन यात्री अनुभव के लिए जानी जाने वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन में यात्रियों ने सबसे अधिक शिकायत सफाई और रखरखाव को लेकर की है. NDTV की पड़ताल में पता चला है कि दिल्ली और जम्मू डिवीजन में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुईं. इसमें भी विशेषकर नई दिल्ली- कटरा और वाराणसी-नई दिल्ली जैसे पापुलर रूट्स पर यात्रियों को ज्यादातर समस्याओं का सामना वंदे भारत ट्रेनों करना पड़ रहा है.

सफाई से लेकर भ्रष्ट्रचार तक की शिकायतें

रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से 21 जून 2026 के बीच उत्तरी रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों ने कुल 537 शिकायतें दर्ज कराई हैं. इसमें सफाई, मेंटेनेंस, पानी की उपलब्धता, कैटरिंग, इलेक्ट्रिकल उपकरण, बेडरोल, स्टाफ का आचरण, सुरक्षा, समयपालन, दिव्यांग सुविधाएं, भ्रष्टाचार और अन्य चीजों की शिकायत शामिल है.

जानकारी के अनुसार, देशभर में फिलहाल कुल 164 वंदे भारत ट्रेन (82 अप और 82 डाउन) चलाई जा रही हैं, जिसमें सबसे अधिक उत्तर रेलवे (Northern Railway) जोन में संचालित हो रही हैं. इस सूची में नई दिल्ली- वाराणसी, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नई दिल्ली- अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल- देहरादून, दिल्ली - फिरोजपुर, नई दिल्ली - अम्ब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) और दिल्ली कैंट- जोधपुर वंदे भारत ट्रेन शामिल है.

किस तरह की शिकायतें सबसे अधिक रहीं?

आंकड़ों के अनुसार, यात्रियों की सबसे बड़ी समस्या सफाई (327) की रही है. इसके बाद मेंटेनेंस (133), पानी की उपलब्धता (21), कैटरिंग (15), इलेक्ट्रिकल उपकरण (13), अन्य (11), बेडरोल (6) और स्टाफ के व्यवहार (6) को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

किस मंडल में सबसे ज्यादा शिकायतें आईं?

उत्तर रेलवे में कुल 6 मंडल हैं. इसमें दिल्ली, फिरोजपुर, मुरादाबाद, अंबाला, जम्मू और लखनऊ शामिल है. लेकिन सबसे अधिक शिकायत 250 दिल्ली डिविजन में आई हैं. जम्मू (150), लखनऊ (97), फिरोजपुर (30) और मुरादाबाद (10) में भी शिकायत की गई है.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हैं और तत्काल प्रभाव से उस पर कार्रवाई करते हैं. फिलहाल जो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, उसका विशलेषण करके उस पर कदम उठाया जाएगा ताकि यात्रियों को भविष्य में कोई असुविधा न हो."

सबसे ज्यादा शिकायत वाली वंदे भारत ट्रेनें

जम्मू मंडल

22477 नई दिल्ली–कटरा64 शिकायतें (सबसे अधिक)
22478 कटरा–नई दिल्ली41 शिकायतें
 
26402 सीना–जम्मू19 शिकायतें
 
26404 सीना–जम्मू11 शिकायतें
26401 जम्मू–सीना6 शिकायतें 


दिल्ली डिवीजन

22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली45 शिकायतें
22439 नई दिल्ली–कटरा32 शिकायतें
22435 वाराणसी–नई दिल्ली:31 शिकायतें
22426 आनंद विहार–अयोध्या29 शिकायतें
 
22469 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन27 शिकायतें 

लखनऊ मंडल

22416 नई दिल्ली–वाराणसी28 शिकायतें
22415 वाराणसी–नई दिल्ली20 शिकायतें
22490 मेरठ–वाराणसी17 शिकायतें
22499 देवघर–वाराणसी13 शिकायतें
22489 वाराणसी–मेरठ10 शिकायतें 

फिरोजपुर मंडल

22487 दिल्ली–अमृतसर10 शिकायतें
22488 अमृतसर–दिल्ली10 शिकायतें
26461 दिल्ली–फिरोजपुर8 शिकायतें
26462 फिरोजपुर–दिल्ली2 शिकायतें 

मुरादाबाद मंडल

22457 आनंद विहार–देहरादून8 शिकायतें
22458 देहरादून–आनंद विहार2 शिकायतें 

रिपोर्ट के अनुसार, पानी, कैटरिंग, बिजली और स्टाफ से जुड़ी शिकायतें अपेक्षाकृत कम रहीं हैं लेकिन सफाई और रखरखाव को लेकर सबसे अधिक नाराजगी जताई गई है.

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने दे दी गुड न्यूज, अगले साल कहां से कहां तक दौड़ेगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat, Indian Railway, Vande Bharat Train, Train News, NDTV Exclusive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com