- जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को भारतीय सेना ने विफल किया
- ड्रोन हमला सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच हुआ, जिसमें दो से तीन क्वाडकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में आए थे
- भारतीय सैनिकों ने तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए ड्रोन को फायरिंग कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया
जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन ने घुसपैठ की, तो सेना फायरिंग कर इन्हें पीछे लौटने के लिए मजबूर कर दिया. पश्चिमी एशिया में तेजी से बदलती स्थिति के बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा घुसपैठ के कई प्रयासों को विफल कर दिया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किये गए हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है. ईरान ने अमेरिका के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
पुंछ से घुसपैठ की कोशिश
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पर तैनात जवानों द्वारा रविवार तड़के जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के 2-3 छोटे क्वाडकॉप्टरों के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 5:45 से 6:00 बजे के बीच हुई, जब क्वाडकॉप्टरों ने एलओसी के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया.
ये भी पढ़ें :- खामेनेई की हत्या के खिलाफ कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट में भीड़ की तोड़फोड़, पुलिस फायरिंग में 9 की मौत
नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक
अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट भारतीय सेना के जवानों की तुरंत की गई ड्रोन-विरोधी कार्रवाई ने इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, जिससे क्वाडकॉप्टर वापस लौटने पर मजबूर हो गए. यह कोई अकेली घटना नहीं है. हाल के दिनों में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई ड्रोन देखे गए हैं. भविष्य में होने वाले ऐसे प्रयासों का मुकाबला करने के लिए भारतीय सेना ने निगरानी और सर्वेक्षण बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें :- यह कैसा 'मुस्लिम नाटो'? सऊदी पर ईरान ने मिसाइल दाग दिया और पाकिस्तान बस दुआएं भेज रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं