दिल्ली के कई मार्गों पर रविवार को सुबह से वाहन चालकों को कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ा. दिल्ली के जिन इलाकों जाम से सबसे ज्यादा बुरा हाल है उनमे सेंट्रल और साउथ दिल्ली प्रमुख रूप से शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने उर्स-ए-मुबारक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है. जिसमें 8 से 10 जनवरी तक कुछ मार्गों से बचने को कहा है. उर्स-ए-मुबारक को देखते हुए दिल्ली में कई जगह पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है.
ट्रैफिक पुलिस ने जिन जगहों पर रूट डायवर्ट किया है उनमें आईटीओ, रिंग रोड के कुछ हिस्सों में और मथुरा रोड, मटिया महल रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली गेट और बीएसजेड मार्ग मुख्य रूप से शामिल है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रैफिक पुलिस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर लोधी रोड, INA मार्केट, सफदरजंग रोड और हौज खास से कुतुब मिनार तक वाहनों के आवागमन पर रोक भी लगाई जा सकती है.
पुलिस ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वो जगह-जगह ट्रैफिक जाम की संभावनाओं के मद्देनजर अपने घर से थोड़ा पहले ही निकलें. साथ कुछ दिनों के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई है.
पुलिस ने आम लोगों से सड़क के बगल में अपनी गाड़ियां पार्क करने से भी बचने को कहा है. ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं