विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2013

भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भरा, ट्रेन सेवाओं पर असर

घाटकोपर, मुलुंड, कांदिवली और हिंदमाता में सड़कों पर पानी भर गया है। साथ ही, वहां रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। हालांकि कई घंटे बाद ट्रेनें अब धीरे−धीरे चलने लगीं हैं।
मुंबई: लगातार भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भरने से जाम लग गया है। घाटकोपर, मुलुंड, कांदिवली और हिंदमाता में सड़कों पर पानी भर गया है। साथ ही, वहां रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। ठाणे रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया। हालांकि कई घंटे बाद ट्रेनें अब धीरे−धीरे चलने लगीं हैं।

मुंबई के अलावा पास के कल्याण, ठाणे और भिवंडी में भी तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कल्याण में कुछ बस्तियां खाली करा ली गई हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई बारिश, मुंबई मॉनसून बारिश, मुंबई ट्रैफिक, मुंबई जलभराव, Mumbai Rain, Mumbai Water Logging
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com