विज्ञापन

धूल भरी आंधी और फिर मूसलाधार बारिश: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

Delhi-NCR Rain : दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की 7 दिनों की भविष्यवाणी के अनुसार, शुरुआत में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

धूल भरी आंधी और फिर मूसलाधार बारिश: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट
  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शाम के समय अचानक मौसम में बदलाव आया और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई.
  • तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण यातायात की गति धीमी हो गई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई.
  • बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना और आरामदायक हो गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

शाम होते ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. राजधानी और एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई है. 

ज़ोरदार बारिश के बाद NCR में ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो गया. गाजियाबाद से मूसलाधार बारिश की तस्वीरें सामने आई हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विज्ञान विभाग 17 अप्रैल की रात के लिए NCR के अधिकांश हिस्सों में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहने और हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई ( वीडियो सेंट्रल दिल्ली की है)

बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा था. शुक्रवार से पहले अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था. 

विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग की 7 दिनों की भविष्यवाणी के अनुसार, शुरुआत में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी, जबकि इसके बाद लगातार साफ मौसम रहने का अनुमान है.

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश से मिली थोड़ी राहत के बाद अब मौसम सूखा और गर्म हो जाएगा. 18 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शहर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की उम्मीद है, जो 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ज़्यादातर साफ़ हो जाएगा. इस दौरान, अधिकतम तापमान ऊँचा रहने का अनुमान है, जो 39°C से 42°C के बीच ऊपर-नीचे होता रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20°C से 24°C के बीच रहेगा.

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने जारी किया है अलर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com