तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजधानी चेन्नई में शक्तिशाली चक्रवात फेंगल (Cyclone Fengal) का असर दिखने लगा है. चक्रवात के तट से टकराने से पहले ही शहर में जमकर बारिश हो रही है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. इसी दौरान एक एटीएम के बाहर भरे पानी में से कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के शव को बाहर निकाला है. व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा था. इस घटना का एक परेशान करने वाला वीडियो भी सामने आया है.
इस मामले में पुलिस ने कहा है कि मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही उन्होंने संभावना जताई है कि मौत का कारण करंट लगना हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फेंगल इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका के तट से टकराया था, जिसमें छह बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी.
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
चक्रवात फेंगल के मद्देनजर चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. बारिश के कारण शहर के कई इलाकों से जलभराव की खबर है.
तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.
उधर, वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जीवाश्म ईंधन जलाने से होने वाले जलवायु परिवर्तन के कारण जैसे-जैसे दुनिया गर्म हो रही है, तूफान और अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं