विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2016

हरियाणा कांग्रेस की कलह उजागर, अशोक तंवर और भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों में चली लाठियां, तंवर घायल

Also Read in
हरियाणा कांग्रेस की कलह उजागर, अशोक तंवर और भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों में चली लाठियां, तंवर घायल
नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख अशोक तंवर उनके और भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच हुई झड़प में घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे.
 

पार्टी के एक नेता ने बताया कि तंवर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के समर्थकों ने एक दूसरे पर लाठी से हमला किया. इन लोगों के बीच शाम साढ़े पांच बजे सेंट्रल दिल्ली के भैरों मंदिर के नजदीक अपने-अपने नेता के पोस्टर और बैनर लगाने की बात पर झड़प हुई. ये लोग यहां पर राहुल की 'किसान यात्रा' का इंतजार कर रहे थे.

इस घटना से पार्टी की कलह सतह पर आ गई है. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, 'तंवर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस, राहुल गांधी, हरियाणा कांग्रेस, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, Congress, Rahul Gandhi, Haryana Congress, Bhupinder Singh Hooda, Ashok Tanwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com