विज्ञापन
9 minutes ago
नई दिल्ली:

गाजियाबाद के हरीश राणा का सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. इसी के साथ 13 साल की उस पीड़ा का भी अंत हो गया जो हरीश के साथ उसके माता-पिता और परिवारजन झेल रहे थे. 13 साल से एक ही बेड पर बेसुध, एकटक निहारता चेहरा  अब खामोश हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु पर दिए फैसले के बाद से हरीश को दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया जहां पैसिव यूथेनेशिया दिया जा रहा था. धीरे-धीरे ही सही उसका दाना-पानी रोक दिया गया था और कल शाम उसका निधन हो गया. हरीश का आज सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके लिए साउथ दिल्ली का ग्रीन पार्क इलाका चुना गया है. हरीश राणा के अंतिम  संस्कार से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ...

Harish Rana Passed Away | Passive Euthanasia | Harish Rana Last Rites Delhi Green Park All Live Updates Here

Harish Rana Live Updates: नम आंखों से हरीश राणा को दी जा रही अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार

इच्छा मृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के ग्रीन पार्क में हो रहा है. हरीश ने अपनी आंख और ह्रदय का वाल्व दान दिया है. परिवार वालों ने यह फैसला लिया है.

Harish Rana Live Updates: हरीश के निधन के बाद माता-पिता का साहसिक कदम, दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान करेगा परिवार

हरीश के परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की है. एम्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा के दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए हैं.यह अंग एवं टिश्यू दान के क्षेत्र में एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है. हरीश का मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर निधन हुआ था. 

Harish Rana Live Updates: दिल्ली में कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

हरीश राणा का आज सुबह 9 बजे साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में किया जाएगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली का एम्स अस्पताल उसे पैसिव यूथेनेशिया दे रहा था जिसमें धीरे-धीरे ही सही सभी सपोर्ट सिस्टम हटा दिए गए थे. 

Harish Rana Live Updates: हरीश की मौत पर सोसायटी भी शोक में

हरीश राणा की मौत के बाद गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में स्थित सोसायटी के लोग भी गमजदा हैं. सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप पर शोक संदेश भेज रहे हैं. 

Harish Rana Death News: 13 साल पहले हरीश के साथ क्या हुआ था?

साल 2013 में हरीश राणा चंडीगढ़ के एक हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं. हादसा इतना गंभीर हो गया कि उसके बाद से वह 13 साल से कोमा में थे.11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में एम्स को निर्देश दिया था कि वह हरीश को पैलिएटिव केयर में भर्ती करें, ताकि उनका मेडिकल इलाज बंद किया जा सके. कोर्ट ने साफ कहा था कि इलाज एक खास योजना के तहत ही बंद किया जाए, ताकि उनकी गरिमा बनी रहे.

Harish Rana Death News: हरीश राणा को लेकर किस कोर्ट में क्या हुआ?

एक दशक तक घर पर हरीश की देखभाल करने के बाद परिवार वालों ने जुलाई 2024 में माता-पिता दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे. कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी गई. हाई कोर्ट ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि लाइफ सपोर्ट का मलब वेंटिलेशन होता है और हरीश जिंदा रहने के लिए किसी मशीन के सहारे पर निर्भर नहीं थे. इसके बाद उसी साल अगस्त 2024 में माता-पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश बरकरार रखा. अदालत ने पहले इच्छामृत्यु की इजाजत देना पाप है बताया. 11 मार्च को  सुप्रीम कोर्ट ने फिर इस केस की सुनवाई की और हरीश राणा को पैसिव यूथेनिशिया की इजाजत दे दी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com