दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी की केन्द्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर कई हमले किए. मेवाणी ने कहा कि खुद को बाबा साहब अंबेडकर का भक्त बताने वाले पीएम मोदी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो 2019 में मोदी जी को मज़ा चखाएंगे. 9 जनवरी को दिल्ली में सामाजिक न्याय के लिए युवा हुंकार रैली करेंगे. इस रैली में अखिल गोगोई भी शामिल होंगे. उसके बाद मैं प्रधानमंत्री कार्यालय जाऊंगा और एक हाथ में संविधान और मनुस्मृति लेकर मोदी जी से पूछूंगा कि आप दोनों में से क्या चुनेंगे.
दलितों के प्रदर्शन की आंच मुंबई तक पहुंची, कई इलाकों में तनाव, 10 खास बातें
मेरे खिलाफ केस दर्ज करना बचकाना हरकत
मेवाणी ने कहा कि मेरे खिलाफ केस दर्ज करना सरकार की बचकाना हरकत है. उन्होंने कहा कि मैं भीमा कोरेगांव गया ही नहीं हूं और ना ही मैंने कोई भडकाऊ भाषण दिया है आप मेरी स्पिच सोशल मीडिया पर जाकर सुन सकते हैं. इतना ही नहीं जो बंद बुलाया गया था उसमें मैंने भाग लिया ही नहीं तो मेरे चलते हिंसा कैसे हुई. मेवाणी ने कहा कि संघ परिवार और बीजेपी के लोगों का गुजरात में 150 सीटों को लाने का घमंड था जो 99 पर रुक गया इसके चलते मुझे टारगेट किया गया.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- पुणे हिंसा की होगी न्यायिक जांच, युद्ध की सालगिरह बनाने को लेकर हुआ था तनाव
हम मंगल पर घर बनाने की बात कर रहे हैं तो फिर जाति की बात क्यों
मंगल पर हम घर बनाने की बात कर रहे हैं तो फिर जाति की बात क्यों होती है. खुद को बाब साहेब के भक्त कहने वाले मोदी जी को मुंह खोलना पड़ेगा. मुझे टारगेट किया जा रहा है. मैं चुना हुआ आदमी हूं, वकील हूं, जाति को ख़त्म करना है तो सड़कों पर जन आंदोलन करने होंगे.
जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि रोहित वेमूला की हत्या, सहारनपुर घटना और ऊना की घटना पर पीएम मोदी जी चुप रहते हैं. वक्त आ गया है कि केंद्र की सरकार अपनी पोजीशन स्पष्ट करें. गुजरात के विधायक ने कहा कि आप लाखों दलितों को गुस्सा कर रहे हैं. मैं ख़ुद पेशे से वकील हूं और मैंने कानून के दायरे में रह कर ही काम किया है और मेरे ऊपर मुकद्दमा दर्ज होने से किसी की भी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अपील करता हूं कि लोग सड़कों पर न उतरें.उन्होंने कहा कि जो हमारे ऊपर छोटा मामला दर्ज़ हुआ है. बीजेपी 150 सीटों का घमंड लेकर घूम रहे थे और 99 पर आ गए. दलित समाज के एक एमएलए को टारगेट कर सकता है तो किसान और गरीब का क्या हाल होगा. मेरे स्पीच में कुछ भी इंफ़लेमेटरी नहीं था.
VIDEO: महाराष्ट्र में हुए बवाल के पीछे कौन?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं