विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2023

राहुल पर टिप्पणी करने पर गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री हर्ष सांघवी को लिया आड़े हाथों

कांग्रेस के नेताओं ने गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के लिए शुक्रवार को आड़े हाथों लिया. पार्टी विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ‘आठवीं पास’ होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में मंत्री होने के लिए सांघवी का उपहास उड़ाया.

राहुल पर टिप्पणी करने पर गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री हर्ष सांघवी को लिया आड़े हाथों

गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के लिए शुक्रवार को आड़े हाथों लिया. पार्टी विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ‘आठवीं पास' होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में मंत्री होने के लिए सांघवी का उपहास उड़ाया. गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में सांघवी ने बुधवार को ट्वीट किया था, “ अब एक बात 'पक्की' हो गयी. 3000 किमी भी चल लो, तब भी दाढ़ी ही बढ़ती है अक़्ल नहीं...” गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की पैदल की थी.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की संसद में अडाणी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश के एक दिन बाद सांघवी ने तंज किया था. दलित नेता और वडगाम से कांग्रेस विधायक मेवाणी ने गृह राज्य मंत्री सांघवी पर उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर प्रहार किया.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ अब एक बात 'पक्की' हो गई...! भले ही आपने आठवीं पास की हो और आपके पास रत्ती भर भी बुद्धि न हो, आप भाजपा सरकार में गृह मंत्री बन सकते हैं....”गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने भी राज्य में कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री को आड़े हाथों लिया.

ठाकोर ने ‘आठवीं पास गृह मंत्री' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, “ गुजरात प्रश्नपत्र लीक, अवैध शराब से होने वाली घटनाओं और मादक पदार्थ तस्करी से जूझ रहा है. जो लोग महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं और विकास के नाम पर पैसा उड़ा रहे हैं, वे किस नैतिक आधार पर अचानक से अन्य लोगों की बुद्धिमत्ता पर बात करने लगे?”

ये भी पढ़ें:-

तुर्की से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट: भूकंप के बाद तबाही का मंजर, राहत के काम तेज गति से जारी

ये चमत्कार है: तुर्की भूकंप के बाद मलबे में दबे होने के बावजूद डॉगी ज़िंदा है, बचाव दल ने निकाला

"दिन और रात काम कर रहे हैं..." : भूकंप प्रभावित तुर्की में 'ऑपरेशन दोस्‍त' को लेकर PM मोदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Pradesh Congress, Harsh Shanghvi, Comment On Rahul Gandhi, Jignesh Mevani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com