विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2022

क्‍या AAP के लिए गुजरात के निराशाजनक नतीजे भी हैं 'पॉजिटिव', पार्टी की यह बड़ी हसरत होगी पूरी!

तीजे आने के पहले पार्टी संयोजक केजरीवाल लंबे-चौड़े दावे करते हुए पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने की बात कह रहे थे लेकिन सत्‍तारूढ बीजेपी की लहर ने AAP की 'झाड़ू' को उड़ा दिया है.

क्‍या AAP के लिए गुजरात के निराशाजनक नतीजे भी हैं 'पॉजिटिव', पार्टी की यह बड़ी हसरत होगी पूरी!
गुजरात में अरविंद केजरीवाल की AAP का प्रदर्शन उम्‍मीदों के अनुरूप नहीं रहा है
नई दिल्‍ली:

Gujarat Assembly Elections Results: गुजरात के चुनावी परिणाम के रुझान अब तक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं. नतीजे आने के पहले पार्टी संयोजक केजरीवाल लंबे-चौड़े दावे करते हुए पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने की बात कह रहे थे लेकिन सत्‍तारूढ बीजेपी की लहर ने AAP की 'झाड़ू' को उड़ा दिया है. पीएम मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में बीजेपी के पक्ष में लहर नजर आ रही है. भगवा पार्टी अब तक राज्‍य की 182 में से 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि कांग्रेस और आप उससे मीलों पीछे छूट गए हैं. कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बनी हुइ है जबकि AAP फिलहाल केवल सात सीटों पर बढ़त हासिल किए है. AAP के सीएम कैंडिडेट इशुदान गढ़वी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. खंभालिया से मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी पांच राउंड की मतगणना के बाद 6 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

ऐसे में राज्‍य के चुनाव नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए क्‍या पॉजिटिव लेकर आए हैं? सबसे अहम बात तो यह है कि मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के असर को AAP कम करती नजर आ रही है. एक-दो वर्ष आम आदमी पार्टी को कई लोग सिर्फ दिल्‍ली तक ही सीमित मान रहे थे लेकिन इस धारणा को झुठलाते हुए पार्टी ने पंजाब में बंपर जीत हासिल की. यूपी, उत्‍तराखंड और गोवा जैसे राज्‍यों के विधानसभा चुनाव पार्टी ने अपने प्रत्‍याशी उतारे थे और गोवा में तो कुछ सीटों पर जीत भी हासिल की थी. अब पार्टी ने गुजरात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. यह जरूर है कि गुजरात के निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन (खासकर सूरत नगरीय निकाय) को देखते हुए पार्टी अच्‍छी खासी संख्‍या में जीत हासिल करने को लेकर आशान्वित थी लेकिन यह उम्‍मीद अब तक पूरी नहीं हो सकी है. गुजरात में अब तक 10 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं. यह चुनाव केजरीवाल की पार्टी को राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा दे देंगे जिसके लिए उसे महज 6 फीसदी वोटों की जरूरत है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election Results 2022, Gujarat Election Results, Assembly Election Result, Assembly Election Result 2022, Election Results 2022 Live, Gujaraj Himachal Election Result, Election Result Live Update, Gujarat Assembly Election Result, BJP, Congress, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com