विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2021

Gold Price Today: सोना-चांदी चमके, लेकिन गोल्ड फ्यूचर में आई गिरावट, चेक करें रेट

Gold Silver Price, 24 February 2021: . 2021 की शुरुआत के बाद से अबतक सोना 3,000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों से सोने में मजबूती देखी जा रही है.

Gold Price Today: सोना-चांदी चमके, लेकिन गोल्ड फ्यूचर में आई गिरावट, चेक करें रेट
Gold Prices today: गिरावट से उभर रहा सोना, चांदी भी चमकी.
नई दिल्ली:

Gold Price Today : बेशकीमती पीला धातु सोना साल की शुरुआत से ही काफी गिरावट देख चुका है. 2021 की शुरुआत के बाद से अबतक सोना 3,000 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है. लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों से सोने में मजबूती देखी जा रही है. बुधवार को सोना-चांदी के कारोबार में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है.

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 337 रुपये की बढ़त के साथ 46,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सोमवार को सोना 46,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. 

इसी तरह चांदी भी 1,149 रुपये की बढ़त के साथ 69,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस और चांदी 28.08 डॉलर प्रति औंस पर थी.

हालांकि, मंगलवार को कारोबार में गोल्ड फ्यूचर में गिरावट देखी गई है. इसके पीछे हाजिर मांग कमजोर रहने को माना जा रहा है. मांग कमजोर रहने के चलते कारोबारियों ने अपने सौदे निकाल दिए, जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,845 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. 

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 56 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत घटकर 46,845 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 12,987 लॉट के लिये कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,810.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

(भाषा से इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Gold-silver Price Update, Latest Gold Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com