तेलंगाना के महबूबाबाद कस्बे में विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि दुकान संचालक आरोपी व्यक्ति का उस महिला से अवैध संबंध था और उसे संदेह था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है तथा उसे ‘अनदेखा' कर रही है.
महिला पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, फिर लगा लिया गले
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को उसके घर में अकेले पाकर उसपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिसके बाद खुद महिला से गले लग गया और दोनों झुलस गए.
यह भी पढ़ें- मुस्लिम आरक्षण पर फडणवीस का फुल स्टॉप, 5% कोटा खत्म, सभी पुराने सर्कुलर-ऑर्डर निरस्त
वारंगल के अस्पताल में इलाज जारी
इलाज के लिए उन्हें पहले महबूबाबाद के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए वारंगल के एक अन्य सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दोनों आग में झुलसे
पुलिस ने बताया कि महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है, जबकि आरोपी 75 प्रतिशत जला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं