नोएडा सिटी सेंटर (Noida City Center) स्टेशन पर मंगलवार को एक किशोरी कथित रूप से मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुबह करीब 10 बजे मेट्रो रेल नेटवर्क के ब्लूलाइन कॉरिडोर पर संबंधित लड़की दिल्ली जा रही एक मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई. सेक्टर 39 थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की की उम्र करीब 15 साल है. उसे यहां स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.''
पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस लड़की के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं. इसने कहा कि मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने से यह प्रतीत होता है कि लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
- नारी शक्ति वंदन बिल आज लोकसभा में हुआ पेश, कल होगी चर्चा
- NDTV EXCLUSIVE: कानून बन भी गया, तो 2029 के आम चुनाव से पहले लागू नहीं हो सकेगा महिला आरक्षण
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं