विज्ञापन
This Article is From May 30, 2017

भारत का म्‍यांमार को तोहफा : सेना प्रमुख ने एंबुलेंस और खोजी कुत्ते गिफ्ट में दिए...

सेना प्रमुख ने म्यांमार सेना के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल सोई विन को चाभियां और कुत्ते दिए.

Also Read in
भारत का म्‍यांमार को तोहफा : सेना प्रमुख ने एंबुलेंस और खोजी कुत्ते गिफ्ट में दिए...
जनरल बिपिन रावत चार दिन के म्यांमार दौरे पर हैं... (फाइल फोटो)
  • म्यांमार की सेना को 10 एंबुलेंस की चाभियां, 15 खोजी कुत्ते तोहफे में दिए
  • सेना प्रमुख ने प्विन ओ ल्विन में रक्षा सेवा अकादमी का दौरा किया
  • म्यांमार भारत का एक रणनीतिक पड़ोसी है
नई दिल्‍ली: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को म्यांमार की सेना को 10 एंबुलेंस की चाभियां और 15 खोजी कुत्ते तोहफे में दिए.

उन्होंने प्विन ओ ल्विन में रक्षा सेवा अकादमी का दौरा किया और अधिकारियों तथा शिक्षकों से बात की. सेना प्रमुख ने म्यांमार सेना के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल सोई विन को चाभियां और कुत्ते दिए.

जनरल रावत चार दिन के म्यांमार दौरे पर हैं और उन्होंने कल देश की प्रमुख नेता आंग सान सू की से मुलाकात की थी. सेना प्रमुख ने दोनों देशों के बीच सैन्य और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए सर्वोच्च सैन्य नेतृत्व से भी मुलाकात की.

म्यांमार भारत का एक रणनीतिक पड़ोसी है और पूर्वोत्तर के कई राज्यों के साथ उसकी सीमा लगती है. दोनों देश 1,640 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bipin Rawat, Myanmar, Ambulance, Sniffer Dogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com