राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है. जोशी ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सचिन पायलट के ताजा बयान पर कही. इससे पहले पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत की प्रशंसा किए जाने पर कटाक्ष करते हुए इसे 'रोचक घटनाक्रम' बताया था और कहा कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसके बारे में पूछे जाने जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं तो (पार्टी की बयानबाजी न करने की) परामर्श से बंधा हुआ हूं ... अशोक गहलोत जी को अपनी निष्ठा साबित करने के लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.'
जोशी ने कहा,'... मुख्यमंत्री गहलोत ने जिस विनम्रता, शालीनता व शब्दों के साथ पार्टी आलाकमान से माफी मांगी, उससे उनका कद जनता की निगाह में बढ़ा है और कम नहीं हुआ है. जो माफी की परंपरा को नहीं जानते जो विनम्रता को सम्मान नहीं करते उनका मैं कुछ नहीं कह सकता.' पायलट पर पलटवार करते हुए जोशी ने कहा, 'बुत हमको कहें काफिर अल्लाह की मर्जी ...आदमी कोई हो वह यह देखे कि उसका खुद का पिछला इतिहास क्या रहा है. उसके बाद आगे बोले.''
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
गौरतलब है कि सितंबर महीने में पार्टी विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के मामले में कांग्रेस ने जोशी सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किए थे. जोशी ने कहा, 'हमने जवाब दिया है... आलाकमान हम पर कार्रवाई करेगा सजा तय करेगा तो हम सजा भुगतेंगे. लेकिन सिर्फ नोटिस मिल जाना किसी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं होता.'
* सचिन पायलट का टीम गहलोत पर वार, बोले - नए कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के 'बागी' विधायकों को सज़ा दें
* भगवान की इच्छा थी कि..." : गुजरात के मोरबी पुल हादसे में गिरफ्तार मैनेजर ने कोर्ट से कहा
सचिन पायलट की कांग्रेस अध्यक्ष से मांग, बागी विधायकों पर हो एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं