विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2014

मुंबई तट के नजदीक ओएनजीसी के कुएं में गैस लीक, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली:

मुंबई तट के नजदीक मुंबई हाई तेल एवं गैस क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी द्वारा एक कुएं से उत्खनन की जा रही उच्च दाब एवं बेहद ज्वलनशील गैस के लीक होने की आज जानकारी मिली।

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम ने फौरन सुरक्षा प्रक्रियाओं को शुरू कर दिया और उत्खनन अभियान को रोक दिया गया। साथ ही सभी गैर जरूरी कर्मचारियों को वहां से हटाया गया है।

शीर्ष सूत्रों ने कहा कि कोई धमाका नहीं हुआ है। यह महज गैस लीक थी। सभी परिचालन सुरक्षित हैं। जान और माल की कोई क्षति नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार उत्खनन के दौरान अप्रत्याशित रूप से कुछ गैस लीक हुई।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थक : BRICS समिट में PM मोदी ने फिर दोहराई शांति की बात
मुंबई तट के नजदीक ओएनजीसी के कुएं में गैस लीक, कोई हताहत नहीं
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Next Article
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com