विज्ञापन

पुणे में केमिकल कंपनी में गैस लीक से हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद चलाया गया रेस्क्यू अभियान

Gas Leak In Pune: केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक का असर बहुत ज्यादा था.आसपास रिहाइशी इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्या हुआ? गैस की दुर्गन्ध महसूस होने के बाद निवासियों ने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पुणे में केमिकल कंपनी में गैस लीक से हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद चलाया गया रेस्क्यू अभियान
PANIC AFTER GAS LEAK IN PUNE CHEMICAL COMPANY

Pune Gas Leak: महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक का मामला सामने आया है. गैस लीके से आसपास लोगों को सांस लेने की शिकायत हुई, जिसके बाद दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और प्रभावितों में शामिल कुल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है. गैस से पीड़ित एक फायर ऑफिसर व दमकलकर्मी को भी हॉस्पिटलाइज कराना पड़ा है. 

केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक का असर बहुत ज्यादा था.आसपास रिहाइशी इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्या हुआ? गैस की दुर्गन्ध महसूस होने के बाद निवासियों ने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें-मीरा रोड चाकू कांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका रिटर्न जैब जुबेर अंसारी के बेहद खतरनाक थे मंसूबे?

केमिकल फैक्ट्री के पास रहने वाले निवसियों को सांस लेने में दिक्कत हुई

रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात गंगाधाम चौक स्थित एक केमिकल कंपनी में गैस लीक की घटना हुई और आधी रात के करीब वहां रहे 17 निवासियों द्वारा सांस लेने में दिक्कत की शिकायत किए जाने के बाद बचाव राहत अभियान चलाया गया. प्रभावित में से 14 लोगों को सांस संबंधी समस्याओं के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. 

शिकायत के बाद बचाव दमकल विभाग ने  राहत अभियान चलाया गया

गौरतलब है केमिकल फैक्ट्री में हुई गैस लीक की तीव्रता काफी घातक थी, जिसकी वजह से बचाव-राहत अभियान में जुटे एक फायर ऑफिसर और दमकलकर्मी को भी सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक की वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें-असम में हिरासत में लिए गए छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी, डिजिटल अरेस्ट के संदिग्धों को पैसे लकर छोड़ने का है आरोप

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Maharasthra Incident, Panic After Gas Leak, Chemical Company
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com