स्वराज की टिप्पणी के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने उन्हें यह कहते हुए फटकार लगाई कि मंत्रियों के चयन पर मीडिया में बहस अनावश्यक है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रेड्डी बंधुओं को कर्नाटक में मंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर अरुण जेटली पर सुषमा स्वराज की टिप्पणी के बड़ा मुद्दा बनने के खतरे के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें यह कहते हुए फटकार लगाई कि कर्नाटक में मंत्रियों के चयन पर मीडिया में बहस पूरी तरह से से अनावश्यक है। गडकरी ने यह बयान शाम को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा विवादास्पद रेड्डी बंधुओं को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने के बाद जारी किया जिससे स्वराज ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। रेड्डी बंधुओं की नजदीकी मानी जाने वाली सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि जनार्दन रेड्डी और करुणाकर रेड्डी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय जेटली, येदियुरप्पा, एम वेंकैया नायडू और अनंत कुमार ने किया था। इस टिप्पणी से पार्टी के दूसरी पीढ़ी के नेतृत्व में मतभेद सामने आए और राजनाथ सिंह और येदियुरप्पा को रेड्डी बंधुओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेनी पड़ी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गडकरी, सुषमा