G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की कामयाबी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का बयान सामने आया है. वित्त मंत्री मे NDTV को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि G20 सम्मेलन में हर मुद्दे पर खुलकर विस्तार से पर चर्चा की गई थी. भारतीय दल सभी मुद्दे को बेहतर तरीके से पेश कर पाया. जिसकी वजह से भारत सभी मुद्दों पर सहमति बनाने में कामयाब रहा. इस दौरान रूस यूक्रेन मुद्दे पर भी साझा सहमति बनी.
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ग्लोबल साऊथ की आवाज बनने पर जोर दिया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
डिजिटल क्षेत्र में भारत की नई पहचान बनी: सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं दिल्ली घोषणा से संतुष्ट हूं. दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति का पहले दिन ऐलान कर दिया गया. उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में भारत की नई पहचान बनी है. MSME के लिए डिजिटल तकनीक फायदेमंद है.
"G20 से दुनिया भर में भारत की नई छवि बनी"
वित्त मंत्री ने कहा कि G20 के सदस्य देशों ने हमपर भरोसा जताया. सभी देशों ने मिलकर हमारा सहयोग किया. वहीं, भारतीय दलों ने अच्छा काम किया है. G20 की बैठक कई शहरों में हुई. G20 में भारत के शानदार संस्कृति दिखाई गई. G20 से दुनिया भर में भारत की नई छवि बनी है.
22 देश भारत से रुपये में व्यपार करने को तैयार
इसके आगे वित्त मंत्री ने कहा कि भारत विकास की जरूरत समझता है. हर क्षेत्र में लोगों को नौकरियां मिल रही हैं. हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं. वित्त मंत्री ने कहा, 22 देश भारत से रुपये में व्यपार करने को तैयार है. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी कई देशों की रुचि है.
क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए सामूहिक कार्रवाई की जरूरत
एनडीटीवी से खास बातचीत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कहा, G20 ने क्रिप्टो एसेट्स, ग्लोबल डेब्ट, ब्रेटन वुड्स इंस्टीट्यूशन- इंटरनेशनल मॉनेटरी फोरम और वर्ल्ड बैंक में सुधार की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर सामूहिक चर्चा की है. क्रिप्टो एसेट्स को रेगुलेट करने जैसे मुद्दों पर वित्त मंत्री ने कहा कि अगर सभी देश अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं तो यह सही नहीं है. उन्होंने कहा, "हमें सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है और साझा चर्चा की जरूरत है."
वित्त मंत्री ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर किया प्रहार
वित्त मंत्री ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पूरा विपक्ष देश तोड़ने वाले गुट का हिस्सा है. उन्होंने विपक्ष पर सनातन धर्म को ख़त्म करने का ारोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं