भांंरत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) को लेकर तैयारियां चरम पर हैं. COVID टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए आज पूरे देश में ड्राई रन (Dry Run) किया जा रहा है. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने शनिवार को कहा कि टीकाकरण के पहले चरण में उन 3 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी, जो कोरोना संक्रमण के खिलाफ अग्रिम मोर्चे (Frontline) पर लड़ाई लड़ रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, "कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. इसमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं. प्राथमिकता सूची में बाकी बचे 27 करोड़ लाभार्थियों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
In 1st phase of #COVID19Vaccination free #vaccine shall be provided across the nation to most prioritised beneficiaries that incl 1 crore healthcare & 2 crore frontline workers
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 2, 2021
Details of how further 27 cr priority beneficiaries are to be vaccinated until July are being finalised pic.twitter.com/K7NrzGrgk3
बता दें कि दो जनवरी यानी आज सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) शुरू किया गया. इसका उद्देश्य अभियान में आने वाली चुनौतियों की पहचान करना और योजना तथा क्रियान्यवन के बीच की कड़ियों को परखना है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों की 259 साइट पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है.
दिल्ली के लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा. कोविड टीकाकरण केंद्रों को अस्पतालों से जोड़ा जाएगा. टीका लगाने के बाद लोगों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक एक दिन में एक लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारियां कर ली हैं.
कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगा: 'कोरोना वैक्सीन जैसी दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगा' सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन pic.twitter.com/NUJg8v2JkF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
कोरोना वैक्सीन जैसी दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगी' सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फ्री होगी.
(एएनआई के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं