विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

राजौरी जिले के सुंदरबनी में चार आतंकी मारे गए, तलाशी अभियान जारी

जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों का घेरा सख्त होता देखकर गोलीबारी करके भागने का प्रयास किया लेकिन असफल हुए

राजौरी जिले के सुंदरबनी में चार आतंकी मारे गए, तलाशी अभियान जारी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • 5-6 आतंकियों का दल हाल ही में घुसपैठ करके आया था
  • गाइड न मिलने के कारण जंगल में भटक गए आतंकी
  • मौके पर गोला बारूद से भरे तीन बैग भी बरामद किए गए
नई दिल्ली: जम्मू के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के शिविर के करीब सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों  को मार गिराया. सुरक्षा बलों ने मौके पर गोला बारूद से भरे तीन बैग भी बरामद किए हैं. कुछ और आतंकियों के जंगल में छुपे होने की आशंका है जिनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.   

सुरक्षाबलों के मुताबिक सुंदरबनी के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके बाद जंगल में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख गोलीबारी करके भागने का प्रयास किया लेकिन वे सुरक्षाबलों का घेरातोड़ नहीं पाए. इस दौरान चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है.

यह भी पढ़ें : बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जंगलों में चले तलाशी अभियान के दौरान तीन बैग भी बरामद हुए. इनमें कुछ हथियार पाए गए. यही नहीं वहां पर भारी मात्रा में आईईडी भी बरामद हुआ है.

सुरक्षाबलों  के अनुसार राजौरी जिले के सुंदरबनी के इलाके में 6 आतंकियों का एक दल हाल के दिनों में सक्रिय हुआ है. सूत्रों के मुताबिक 5-6 आतंकियों का एक दल हाल ही में घुसपैठ करके आया है. लेकिन गाइड न मिलने की वजह से वे जंगलों में ही भटक गए हैं. वे अपने सटीक स्थान पर पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.

VIDEO : बडगाम में आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य के मुताबिक  सुंदरबनी इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. मारे गए सभी आतंकी घुसपैठिए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
4 Terrorist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com