विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2024

J&K : कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सेना के 4 जवान और एक पुलिस अधिकारी घायल

J&K Encounter: कुलगाम में सेना ने 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, 4 जवान और एक पुलिस अधिकारी इसमें घायल हो गए हैं.

J&K : कुलगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सेना के 4 जवान और एक पुलिस अधिकारी घायल
Jammu Kashmir Encounter: कुलगाम में अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ कुलगाम के अदिगाम इलाके में हो रही थी.

पुलिस ने बताया कि देवसर क्षेत्र के आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. जिले के आदिगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ समेत सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

अस्पताल पहुंचाए गए

अधिकारियों के अनुसार, "सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया. जब आतंकियों ने खुद को घिरा देखा तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से सेना के चार जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) मुमताज अली मामूली रूप से घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी भागने के रास्ते बंद कर दिए हैं कि छिपे हुए आतंकवादी भागने में असमर्थ हों. मुठभेड़ स्थल पर पहले ही अतिरिक्त बल पहुंच चुके हैं. घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है."

भाड़े के हैं आतंकवादी

माना जा रहा है कि ये आतंकवादी कट्टर विदेशी भाड़े के आतंकवादी हैं. इन आतंकवादियों ने पिछले तीन-चार महीनों के दौरान जम्मू डिवीजन के डोडा, कठुआ, राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में सेना, स्थानीय पुलिस और नागरिकों पर हमला कर उन्हें मार गिराया है. पहाड़ी इलाकों में सेना और अन्य लोगों पर घात लगाकर हमला करने के बाद आतंकवादी इन पहाड़ी जिलों के घने जंगलों और वन क्षेत्रों में भाग जाते हैं.

हो चुकी है घेराबंदी

आतंकवादियों के हमलों को नाकाम करने के लिए, जम्मू डिवीजन के ऊंचे पर्वतीय इलाकों और घने जंगलों में 4,000 से अधिक पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवानों को तैनात किया गया था. सुरक्षाबलों की इस रणनीति के बाद, इन जिलों में आतंकवादी हमलों में भारी कमी आई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulgam Encounter, Jammu Kashmir Encounter, 2 Terrorist And 4 Army Persons Death In Encounter, Two Terrorist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com