विज्ञापन

18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार का गठन संभव, सीएम नीतीश 14 को दे सकते हैं इस्तीफा

नीतीश कुमार 11 अप्रैल को पटना वापस लौटेंगे. कहा जा रहा है कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार का गठन संभव, सीएम नीतीश 14 को दे सकते हैं इस्तीफा
14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार
NDTV

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.लगभग 20 साल के बाद नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही दिल्ली भी जाएंगे और इस महीने 9 अप्रैल को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता दिल्ली में करेंगे.वहां से आने के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे.सूत्रों के हवाले नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और नई सरकार के गठन का शिड्यूल कुछ इस तरह हो सकता है.

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर संभावित है. जबकि 9 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे. 9 अप्रैल को ही दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे. जबकि 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेना है. इसी दिन नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं.

नीतीश कुमार 11 अप्रैल को पटना वापस लौटेंगे. कहा जा रहा है कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जाएगा. और यही नेता बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा. 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जबकि 18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार का गठन संभव है. उम्मीद जताई जा रही है कि बंगाल चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पर सवाल ये कि वो कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com