विज्ञापन

10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पर सवाल ये कि वो कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा!

JDU सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार पहले राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर 10 अप्रैल को शपथ लेने की संभावना है . बिहार से जो 5 राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है .

10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, पर सवाल ये कि वो कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा!
नीतीश कुमार कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ये अब बड़ा सवाल है
NDTV

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीते दिनों MLC पद से इस्तीफा दिया था. उनका ये इस्तीफा इसलिए आया था क्योंकि वो 10 अप्रैल को राज्यसभा के सांसद के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. हालांकि, ये तभी संभव होगा जब वो मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे. बिहार की राजनीतिक में ये एक बड़ा सवाल है कि आखिर नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे? ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके इस्तीफ़ा देने के बाद ही बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो पाएगा . अब इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है . 

JDU सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार पहले राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर 10 अप्रैल को शपथ लेने की संभावना है . बिहार से जो 5 राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है . 10 अप्रैल को राज्यसभा में कोई कार्यवाही तो नहीं होगी लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ नीतीश कुमार और कुछ अन्य नए सांसदों का शपथ ग्रहण राज्यसभा के सदन में ही संपन्न होगा . बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नितिन नवीन के भी उसी दिन शपथ लेने की संभावना है . 

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे . सूत्रों के मुताबिक़ 10 अप्रैल को शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार अगले दिन पटना जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप सकते हैं .नीतीश के इस्तीफ़ा सौंपने के बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो जाएगा . अब ये तय हो चुका है कि बीजेपी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी . सूत्रों के मुताबिक़ बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने के साथ ही जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे . इस बात की प्रबल संभावना है कि इसमें से एक नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार होंगे . 

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar News: 20 साल रहे MLC और एक लाइन में दे दिया इस्तीफा, क्यों वायरल हो रहा नीतीश कुमार का ये लेटर? वजह कुछ और है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com