विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2013

चारा घोटाला : भाजपा ने फैसले का स्वागत किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने का स्वागत किया है। भाजपा ने सोमवार को आए इस फैसले को बिहार की जनता के लिए न्याय का दिन करार दिया है।

भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "यह ऐतिहासिक फैसला है और 10 करोड़ बिहारी जनता के लिए न्याय का दिन है।"

रूड़ी ने कहा कि, न्याय में देरी हुई है, लेकिन यह महत्वपूर्ण फैसला है।

उन्होंने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के साथ राजनीतिक गठबंधन के जरिए वह खुद को कई सालों से बचा रहे थे।"

भाजपा नेता को उम्मीद है कि 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल और कोयला ब्लॉक आवंटन जैसे घोटालों में लिप्त रहे राजनेताओं को भी इसी तरह दोषी ठहराया जाएगा।

चारा घोटाला मामले में सजा की घोषणा 3 अक्टूबर को की जाएगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
चारा घोटाला : भाजपा ने फैसले का स्वागत किया
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com