विज्ञापन

अहिल्यानगर में देर रात फायरिंग: युवक को दौड़ाकर गोली मारी, CCTV में कैद हुई वारदात

अहिल्यानगर के राज चेंबर्स इलाके में देर रात एक अज्ञात हमलावर ने युवक का पीछा कर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अहिल्यानगर में देर रात फायरिंग: युवक को दौड़ाकर गोली मारी, CCTV में कैद हुई वारदात
  • महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में रात के समय एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया
  • घटना राज चेंबर्स इलाके में हुई, जहां हमलावर युवक का पीछा करते हुए गोली चला रहा था, यह सीसीटीवी में कैद हुआ
  • घायल युवक को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के राज चेंबर्स इलाके में एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने पीछा कर गोलियां चला दीं. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात के समय हुई जब युवक सड़क पर जा रहा था. तभी एक शख्स उसका पीछा करते हुए आया और उस पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए.

घायल युवक को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर युवक के पीछे भागते हुए उस पर गोली चला रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें-: पीरागढ़ी केस वाले बाबा कमरुद्दीन के हाथ में जहर वाले लड्डू का CCTV फुटेज, कार में तीन लोगों की जान ली थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com