महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में रात के समय एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना राज चेंबर्स इलाके में हुई, जहां हमलावर युवक का पीछा करते हुए गोली चला रहा था, यह सीसीटीवी में कैद हुआ घायल युवक को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है