विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2024

पुणे के स्क्रैप गोदाम में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग, 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद

पिंपरी-चिंचवड़ के दमकल विभाग के अधिकारी वरद नाले के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया है. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

पुणे के स्क्रैप गोदाम में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग, 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ कुडाल वाली इलाके के स्क्रैप गोदाम में विस्फोट हुआ है. यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. शनिवार को अधिकारियों द्वारा यह जानकारी दी गई है. 

पिंपरी-चिंचवड़ के दमकल विभाग के अधिकारी वरद नाले के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया है. इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

मामले में फिलहाल जांच की जा रही है. साथ ही इस घटना में कितने लोगों को नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Explosion Scrap Godown Pune, Pimpri-Chinchwad Explosion, Pune Godown Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com