विज्ञापन

Blinkit पर FIR: ऑनलाइन बिक रहे थे बटनदार चाकू, दिल्ली पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल होने पर दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने ख्याला के दो मर्डर केस में उपयोग हुए चाकू Blinkit से खरीदे जाने की पुष्टि के बाद प्लेटफॉर्म पर FIR दर्ज की है. पुलिस ने कई स्टोरों पर छापेमारी कर 55 से अधिक बटनदार चाकू बरामद किए हैं.

Blinkit पर FIR: ऑनलाइन बिक रहे थे बटनदार चाकू, दिल्ली पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल होने पर दर्ज की FIR
  • दिल्ली पुलिस ने Blinkit प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू की बिक्री के मामले में FIR दर्ज की है
  • मर्डर मामलों में इस्तेमाल चाकू Blinkit से खरीदे जाने की पुष्टि आरोपियों की पूछताछ में हुई है
  • पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर बटनदार चाकू का ऑर्डर देकर इस अवैध बिक्री का प्रमाण इकट्ठा किया
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी और क्विक‑कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस को जांच में पता चला कि प्लेटफॉर्म पर बटनदार चाकू बेचे जा रहे थे, जिनका इस्तेमाल दिल्ली के ख्याला इलाके में हुए दो अलग‑अलग मर्डर मामलों में किया गया. दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू Blinkit से खरीदे गए थे.

इसके बाद पुलिस ने खुद को ग्राहक दिखाते हुए प्लेटफॉर्म से ऐसा ही बटनदार चाकू ऑर्डर कर खरीदा. पुलिस के मुताबिक, इस तरह का बटनदार चाकू बेचना कानूनन अपराध है. यही वजह है कि Blinkit के खिलाफ अब FIR दर्ज की गई है.

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने राजधानी दिल्ली में कई Blinkit स्टोर्स पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को 55 से अधिक बटनदार चाकू बरामद हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हथियार आसानी से उपलब्ध होने से अपराध बढ़ने का खतरा रहता है, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी.

पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर रही है और जल्द ही Blinkit को औपचारिक नोटिस भेजा जाएगा. यह भी जांच का विषय है कि आखिर कैसे ऐसे प्रतिबंधित चाकू प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुए और उनकी डिलीवरी बिना किसी चेतावनी के ग्राहकों तक कैसे पहुंचते रहे. 

ये भी पढ़ें-: सिद्धू मूसेवाला के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार, हाशिम बाबा-लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blinkit FIR, Delhi Murder Case, Button Knife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com