विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2022

फारूक अब्दुल्ला नहीं लड़ेंगे NC अध्यक्ष पद का चुनाव, कहा- नई पीढ़ी को कमान सौंपने का समय

व्यापक स्तर पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि 85 वर्षीय अब्दुल्ला पार्टी संरक्षक की भूमिका निभाएंगे और उनके बेटे एवं नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अब इसके नए प्रमुख बन सकते हैं.

फारूक अब्दुल्ला नहीं लड़ेंगे NC अध्यक्ष पद का चुनाव, कहा- नई पीढ़ी को कमान सौंपने का समय
फारूक अब्दुल्ला पहली बार 1983 में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष बने थे.
श्रीनगर:

वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से हटने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि अब नयी पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है.

व्यापक स्तर पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि 85 वर्षीय अब्दुल्ला पार्टी संरक्षक की भूमिका निभाएंगे और उनके बेटे एवं नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अब इसके नए प्रमुख बन सकते हैं.

अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं अब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ूंगा. पद के लिए चुनाव पांच दिसंबर को होगा. अब समय आ गया है कि नयी पीढ़ी इस जिम्मेदारी को संभाले.'

लोकसभा के सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, ‘पार्टी का कोई भी सदस्य इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है. यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है.'

फारूक अब्दुल्ला पहली बार 1983 में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष बने थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farooq Abdullah, National Conference, National Conference President Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com