जंतर-मंतर पर किसानों ने शुरू की समानांतर संसद, योगेंद्र यादव बोले- ढाई घंटे तक पुलिस ने भटकाया
तीन कृषि कानूनों पर पिछले करीब आठ महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों का जत्था आज विरोध-प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंच चुका है. ये किसान वहां कृषि कानूनों के खिलाफ समानांतर संसद चलाएंगे और सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली के उप राज्यपाल ने हर दिन 200 किसानों को जंतर-मंतर पर जाने की इजाजत दी है.
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 अगस्त तक प्रतिदिन अधिकतम 200 किसानों द्वारा प्रदर्शन की विशेष अनुमति दे दी है.