विज्ञापन

Exclusive: रणवीर सिंह से 10 करोड़ मांगे थे, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने अमेरिकी नंबर से भेजा था वॉइस नोट

रणवीर सिंह से लॉरेंस विश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है. क्राइम ब्रांच ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Exclusive: रणवीर सिंह से 10 करोड़ मांगे थे, लॉरेंस विश्नोई गैंग ने अमेरिकी नंबर से भेजा था वॉइस नोट
Ranveer Singh threat case
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर द्वारा रणवीर सिंह को दस करोड़ रुपए की मांग की पुष्टि की
  • धमकी भरा वॉइस नोट रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजा गया था
  • धमकी वाला मैसेज एक अमेरिकी नंबर से आया था, जानकारी के लिए अमेरिका की एजेंसियों से संपर्क किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने जहां से धमकी भरा वॉइस नॉट भेजा था वो मैसेज अमेरिकन नंबर से आया था. सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी। 

रणवीर सिंह के मैनेजर को आया वॉयस नोट
सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है. हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है. क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने यह वॉइस नॉट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजी थी. रणवीर सिंह को वायस नोट के जरिए धमकी उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद भेजी थीं, 

एक्टर की सुरक्षा बढ़ाई गई
इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई थी ,इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है. आपको बता दें कि पुलिस ने फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नही की है, पुलिस प्रिलिमिनरी इंक्वायरी कर रही है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साधा है. लॉरेंस विश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर का नाम इस मामले में सामने आ रहा है. एजेंसियां हैरी बॉक्सर की लोकेशन तलाशने में जुटी हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: '20 लाख कैश चाहिए, नहीं तो...', लॉरेंस गैंग के नाम पर फिरौती मांग रहे थे; पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में यूं पकड़ा

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?
लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहले भी कई हाई‑प्रोफाइल धमकी और रंगदारी मामलों में सामने आता रहा है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाला बिश्नोई छात्र राजनीति के दौरान ही अपराध जगत से जुड़ा और समय के साथ उसका नेटवर्क संगठित क्राइम सिंडिकेट के रूप में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र  जैसे कई राज्यों तक फैल गया. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. हालांकि वह सालों से जेल में बंद है, लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि वह डिजिटल माध्यम, कोडेड संदेशों और अपने खास गुर्गों के जरिए लगातार नेटवर्क को ऑपरेट करता है.

रंगदारी के तरीके भी बदले
पिछले कुछ वर्षों में उसके गिरोह के काम करने के तरीके भी काफी बदल गए हैं. मुंबई और उत्तर भारत में उसके गैंग की ओर से मशहूर हस्तियों को रंगदारी के कॉल, विदेशी नंबरों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकियां देने के कई मामले सामने आए हैं. बिश्नोई गैंग की गतिविधियों में विदेश में मौजूद उसके सहयोगियों जैसे गोल्डी बराड़ और अन्य गुर्गों की भूमिका भी कई मामलों में सामने आई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com