विज्ञापन

AI सुपरपावर्स में तेजी से जगह बना रहा भारत, NDTV AI Summit में बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक

NDTV India.AI Summit में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि एआई में देशों की तस्वीर बदलने की ताकत है. भारत में इसे लेकर अपार संभावनाएं हैं. वह एआई सुपरपावर भी बन सकता है.

AI सुपरपावर्स में तेजी से जगह बना रहा भारत, NDTV AI Summit में बोले पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
  • पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने NDTV india AI summit में कहा कि भारत एआई सुपरपावर्स में जगह बना रहा है
  • उन्होंने कहा कि एआई से नौकरियों का स्वरूप बदलेगा, लेकिन सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि लोग इसे स्वीकार करें
  • सुनक ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत ने जिस तरह कदम बढ़ाए हैं, उससे लेकर लगता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NDTV India.AI Summit में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत काफी तेजी से काम कर रहा है. उसने टेक्नोलोजी में लीडरशिप की ताकत को पहचाना है. वह तकनीक ईजाद करने पर निर्भर नहीं है बल्कि वह इसे प्रभावी तरीके से और बहुत बड़े पैमाने पर लागू करने पर भी काम कर रहा है. कई ग्लोबल रैंकिंग में भी ये नजर आने लगा है. स्टैनफोर्ड एआई सुपरपावर रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जो काफी ऑथेंटिक मानी जाती है. यह दिखाता है कि इस मामले में भारत की रणनीति काम कर रही है और वह एआई सुपरपावर्स में अहम जगह बना रहा  है. 

NDTV के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल से बातचीत में सुनक ने कहा कि भारत में एआई को लेकर अपार संभावनाएं हैं. वह एआई सुपरपावर बन सकता है. उन्होंने कहा कि एआई लोगों के काम की तकनीक है. यह जनरल पर्पज टेक्नोलोजी है और इसमें देशों की तस्वीर बदलने की ताकत है. उन्होंने कहा कि भारत में मैनपावर है, मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है, लोग भी इसके सपोर्ट में हैं. ऐसे में मुझे लगता है कि भारत एआई के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाने के लिए अच्छी तरह तैयार है. 

एआई के दौर में पावर, पॉलिसी, इनोवेशन पर चर्चा करते हुए सुनक ने कहा कि एआई को लेकर भारत की क्षमताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी एआई को लेकर काफी उत्साहित हैं. भारत में एआई को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की मैनपावर है. पिछले कुछ समय में भारत ने जिस तरह से कदम बढ़ाए हैं, उससे लेकर लगता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है. 

ये भी देखें- क्या AI छीन लेगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरी? NDTV AI समिट में एक्सपर्ट ने दिया चौंकाने वाला जवाब

ऋषि सुनक ने कहा कि एआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है. कंपनियां मैनहट्टन प्रोजेक्ट से भी 20 गुना ज्यादा निवेश कर रही हैं. बता दें कि मैनहट्टन प्रोजेक्ट के तहत ही दुनिया का पहला परमाणु बम विकसित किया गया था. ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा कि उसी समय उन्हें यकीन हो गया था कि एआई हमारी जिंदगी की सबसे परिवर्तनकारी चीज साबित होने वाली है. हम भाग्यशाली हैं कि हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जब एआई जैसी जनरल पर्पज टेक्नोलॉजी आई है. इस तकनीक हमारे पूरे देश, अर्थव्यवस्था और समाज को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है.

एआई की वजह से नौकरियों पर खतरे की चर्चा करते हुए पूर्व ब्रिटिश पीएम ने कहा कि एआई की वजह से लेबर मार्केट में बदलाव आएगा, कई नौकरियां भी जाएंगी, लेकिन नौकरियों का स्वरूप बदलेगा. इतिहास गवाह है कि जब भी हमने बदलाव को अपनाया है, समाज फले-फूले हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का काम इनोवेशन को रोकना नहीं है, उसे सुनिश्चित करना होगा कि लोग इस बदलाव को विश्वास और सुरक्षा के साथ स्वीकार करें. 

सुनक ने आगे कहा कि मुझे भी इसकी चिंता है. मेरी दो बेटियां हैं. चीजें बदल रही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इंसानों की भूमिका ही खत्म हो जाएगी. हां इसमें बदलाव जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी काम करते हुए हम छोटे-छोटे कई काम करते हैं, तब वह काम पूरा होता है. एआई की वजह से इसमें बदलाव आएगा. कइयों के लिए एआई अच्छा साबित होगा, कइयों के लिए नहीं.  ऐसे में सरकार को एआई लिटरेसी पर काम करना होगा. हमें इन टूल्स को इस्तेमाल करने की क्षमता विकसित करनी होगी, स्किल्स बढ़ानी होंगी. 

ये भी देखें- भारत स्लो नहीं बल्कि पूरी तरह विकसित इनोवेशन का हब...NDTV से बातचीत में यूके के AI मिनिस्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com