- संसद के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
- मोइत्रा की निचले सदन से सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है
- विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को 'फिक्स्ड मैच' करार दिया है...
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन संबंधी अचार समिति की रिपोर्ट कल यानि मंगलवार को लोकसभा में पेश की जाएगी. महुआ मोइत्रा के मुद्दे पर आज लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष के सांसदों ने आज इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की. महुआ मोइत्रा को 'रिश्वत लेकर सवाल पूछने' के मामले में सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है. लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रसारित कार्य सूची के अनुसार, आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे.
महुआ मोइत्रा ने अनैतिक व्यवहार किया- एथिक्स कमेटी की मेंबर
महुआ मोइत्रा के मामले में एथिक्स कमेटी की मेंबर अपराजिता सारंगी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "देखिए, हमें स्पीकर साहब ने आदेश दिया है कि रिपोर्ट को आज ही टेबल किया जाए आज ही हम रिपोर्ट रखेंगे. हमने सारी बातें सुनीं, सबको बोलने का मौका दिया.. धैर्य के साथ सुना, जो अनैतिक व्यवहार है वह अनैतिक है. आप सबको पता है महुआ मोइत्रा ने अनैतिक व्यवहार किया है. वह इस बात से मुकर नहीं सकती हैं. इसको गलत नहीं ठहरा सकते हैं. एक महिला होने के नाते दुख है, लेकिन उनका कंडक्ट संसद के तौर पर ठीक नहीं रहा है, लेकिन हम संसद के तौर पर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है. संसद सदस्य होने के नाते इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
आज मेरे संसदीय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन है,आज शुरुआत माता-पिता जी का आशीर्वाद लेकर किया pic.twitter.com/xKw3xDnnmD
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) December 4, 2023
मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश...
समिति ने गत 9 नवंबर को एक बैठक में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट स्वीकारी थी. समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था, जिसमें कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी शामिल थीं, जिन्हें पहले ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. विपक्षी दलों से संबंधित समिति के चार सदस्यों ने असहमति नोट प्रस्तुत किए.
...तो मोइत्रा की सदस्यता खत्म
विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को 'फिक्स्ड मैच' (पहले से नतीजा तय किया हुआ मैच ) करार दिया था और कहा था कि भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा की गई शिकायत के पक्ष में कुछ सबूत नहीं दिए गए थे. अगर सदन इस रिपोर्ट को अनुमोदित कर देता है तो मोइत्रा की सदस्यता खत्म हो जाएगी. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर तक चलेगा.
ये भी पढ़ें-: चक्रवात 'मिचौंग' को लेकर राज्य सरकारों के निरंतर संपर्क में हूं : PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं