पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मेहुल चौकसी के बेटे रोहन चौकसी के खिलाफ जल्द ही ईडी चार्जशीट दाखिल करेगी रोहन चौकसी वर्तमान में अमेरिका में हैं और जांच में उनके डमी कंपनियों में निदेशक होने के नए सबूत मिले हैं 2018 से जांच में रोहन का नाम आरोपी के तौर पर नहीं था लेकिन हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बदलाव आया है