झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है. यहां आयुष्मान भारत योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत ED ने रांची के 21 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ईडी यह कार्रवाई लालपुर, मोरहाबादी, पीपी कंपाउंड, अशोक नगर और चिरौंदी जैसे इलाकों में की जा रही है. इस दौरान मेडिकल से जुड़ी कंपनियों, इंश्योरेंस फर्मों और दवा कंपनियों को निशाना बनाया गया.
बिना इलाज पैसे क्लेम करने आरोप
आरोप ये है कि बिना इलाज पैसे क्लेम कर लिए गए. इसके बाद भुगतान रोक दिए गए थे. ED की इस कार्रवाई से रांची में हड़कंप मच गया है. ED को सूचना मिली थी कि झारखंड के 212 गैर-सरकारी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया है. इन अस्पतालों पर आरोप है कि उन्होंने मरीजों को भर्ती किए बिना ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए इलाज का दावा किया और सरकारी पैसा निकाला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
40 करोड़ से ज्यादा का भुगतान अभी बकाया
जांच में सामने आया कि कई अस्पतालों ने मरीजों के नाम पर फर्जी बिल बनाए और आयुष्मान योजना के तहत भुगतान हासिल किया. इस फर्जीवाड़े में अब तक 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान बकाया है. फिलहाल 212 अस्पताल इंश्योरेंस और दवा कम्पनियां जांच के दायरे में है. ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं