विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

बिटक्वाइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ईडी ने की पूछताछ

अमित भारद्वाज नाम के एक शख्स ने gatbitcoin.com नाम की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया था.

बिटक्वाइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से ईडी ने की पूछताछ
फाइल फोटो
मुंबई: बिटक्वाइन घोटाला मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है. पुलिस और ईडी के जांच सामने आया है कि बिटक्वाइन से जुड़ी एक स्कीम को राज कुंद्रा के साथ बॉलीवुड से जुड़े कई लोग प्रमोट कर रहे थे. इस मामले में गिरफ्तार किये गये अमित भारद्वाज नाम के एक शख्स ने gatbitcoin.com नाम की वेबसाइट बनाकर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया था. मीडिया में आई रिपोर्ट की मानें तो यह रकम दो हजार करोड़ के आसपास है. 

बिटक्वाइन से चमकी अमिताभ बच्चन की किस्मत, ढाई लाख लगाकर कमाए इतने करोड़

हालांकि अभी इस मामले में अभी तक साफ नही है कि राज कुंद्रा की इसमें क्या भूमिका थी. जांच के बाद ही पता लग पायेगा कि वह इससे किस तरह जुड़े हुए थे. 

वीडियो : भारत में नहीं आएगी क्रिप्ट करेंसी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bitcoin Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com