विज्ञापन

ब‍िहार में DRDA डायरेक्‍टर के ठ‍िकानों पर छापा, आय से अध‍िक संपत्‍ति‍ मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने घर के अंदर प्रवेश करते ही छानबीन शुरू कर दी. किसी को भी बाहर निकलने या अंदर जाने पर रोक लगा दी.

ब‍िहार में DRDA डायरेक्‍टर के ठ‍िकानों पर छापा, आय से अध‍िक संपत्‍ति‍ मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई
बिहार में DRDA के निदेशक वैभव कुमार के ठिकाने पर EOU की छापामारी के दौरार बाहर पुलिस फोर्स तैनात.

ब‍िहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है.  ईओयू की टीम ने सहरसा में तैनात जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) के निदेशक वैभव कुमार के ठिकानों पर छापा मारा. यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है. 

​सुबह-सुबह शुरू हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईओयू की टीम सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार वार्ड नंबर 11 स्थित सराही मोड़ के पास पहुंची. यहां डायरेक्टर वैभव कुमार एक निजी मकान में किराए पर रह रहे हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया.  

डीआरडीए निदेशक के ठिकाने पर छापा मारने जाती EOU की टीम.

डीआरडीए निदेशक के ठिकाने पर छापा मारने जाती EOU की टीम.

​छह ठिकानों पर एक साथ दबिश

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी केवल सहरसा तक सीमित नहीं है. वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित पैतृक आवास सहित कुल 6 ठिकानों पर ईओयू की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है. जांच के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक पासबुक और निवेश से जुड़े कागजात मिलने की सूचना है.

​भ्रष्टाचार पर नकेल

अधिकारियों ने फिलहाल छापेमारी के दौरान बरामद हुई कुल संपत्ति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि डायरेक्टर के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद ही यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. वैसे पूरी जांच के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़ों का पता चल सकेगा. इस कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है.

यह भी पढ़ें: अजमेर में डोम‍िनोज ने वेज की जगह भेज द‍िया नॉनवेज प‍िज्‍जा, ग्राहक बोला- मैं धार्म‍िक हूं, नॉनवेज खिला दिया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, DRDA Director Premises EOU Raids, EOU Raids, Disproportionate Assets Case,   Zero Tolerance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com