सिक्किम के युक्सोम (Yuksom) ंमें मंगलवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मंगलवार सुबह सिक्किम में युक्सोम के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप में अब तक किसी प्रकार की जान माल की हानि होने की सूचना नहीं मिली है. वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में भी मंगलवार सुबह तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिक्किम के युक्सोम से 71 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम (NNW) में था. भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर सतह से 90 किलोमीटर की गहराई में आया.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, NCS ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया.रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.3 दर्ज की गई है.
An earthquake of magnitude 2.3 on the Richter scale, was reported in West Kameng of Arunachal Pradesh at 4:09 am, today: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) February 8, 2021
इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश में शनिवार की रात पैनगिन (Pangin) के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र पैनगिन से 1100 किलोमीटर उत्तर में था. भूकंप भारतीय समयानुसार रात 8:24 बजे सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था.
भूकंप के झटके निम्नलिखित इलाकों में महसूस किए गए:
क्या आप इसी क्षेत्र में रहते हैं, क्या आपने भूकंप के झटके महसूस किए? अपना अनुभव बांटने के लिए कमेंट बॉक्स का प्रयोग करें, या अपने फोटो और वीडियो @ndtvindia पर ट्वीट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं