विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2016

कर्नाटक सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनुपमा शेनॉय का इस्तीफा स्वीकार किया

Also Read in
कर्नाटक सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनुपमा शेनॉय का इस्तीफा स्वीकार किया
अनुपमा शेनॉय का फाइल फोटो...
बेंगलूरू: कर्नाटक सरकार ने कथित तौर पर श्रम मंत्री से भिड़ जाने वाली एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है, 'बेल्लारी जिले में कुडलगी उप संभाग के डीएसपी अनुपमा शेनॉय का इस्तीफा सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।'

---------------------------------------------------
पढ़ें- पुलिस अधिकारी अनुपमा शेनॉय ने कहा : इस्तीफा देने के फैसले से पीछे नहीं हटूंगी
---------------------------------------------------

अधिकारी ने श्रम मंत्री पीटी परमेश्वर नाईक पर अपने काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए चार जून को इस्तीफा दे दिया था। नाईक जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। इस्तीफा देने के बाद भूमिगत हो गई शेनॉय कुडलिगी में नजर आईं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक सरकार, अनुपमा शेनॉय, इस्‍तीफा, पीटी परमेश्वर नाईक, Karnataka Government, Anupama Shenoy, Anupama Sh, PT Parameshwar Naik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com