विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

डॉक्टर कफील खान को यूपी STF ने मुंबई से किया गिरफ्तार, AMU में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को मुंबई से गिरफ्तार किया है.

डॉक्टर कफील खान को यूपी STF ने मुंबई से किया गिरफ्तार, AMU में भड़काऊ भाषण देने का आरोप
गोरखपुर में बच्चों की मौत मामले में भी डॉक्टर कफील खान को गिरफ्तार किया गया था.
  • डॉक्टर कफील खान मुंबई में अरेस्ट
  • CAA पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप
  • AMU में दिया था भड़काऊ भाषण
मुंबई:

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को मुंबई से गिरफ्तार किया है. कफील खान पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर को AMU में यह भाषण दिया था. 13 दिसंबर को उनके खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153-A के तहत केस दर्ज किया गया. जिसके बाद STF ने बुधवार को उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कफील खान के खिलाफ दर्ज की गई FIR में इस बात का जिक्र किया गया है कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में करीब 600 छात्रों को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने CAA को लेकर भड़काऊ भाषण दिया. कफील खान गुरुवार को मुंबई स्थित 'मुंबई बाग' में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वहां गए थे. 'मुंबई बाग' में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. कफील खान को आज (गुरुवार) 11 बजे प्रदर्शन स्थल पर जाना था लेकिन इससे पहले ही UPSTF ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, STF की टीम उन्हें लखनऊ लेकर आ चुकी है.

परेश रावल ने डॉक्टर कफील खान पर किए Tweet के लिए मांगी माफी, यूं मिला जवाब

बताया जा रहा है कि AMU में भाषण देते हुए उन्होंने बगैर नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भड़काऊ बातें बोली थीं. FIR में कहा गया है कि कफील खान ने शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश की. फिलहाल उत्तर प्रदेश लाए जाने के बाद STF उनसे पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि डॉक्टर कफील खान को साल 2017 में गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में बच्चों की मौत पर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था. कफील खान को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, हालांकि जांच में वह निर्दोष पाए गए थे.

VIDEO: गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर कफील निर्दोष पाए गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr Kafeel Khan, Citizenship Amendment Act, AMU, Aligarh Muslim University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com