विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'पीएम मोदी और मैं सोशल मीडिया के वैश्विक नेता हैं'

ट्विटर पर ट्रंप के कुल फालोअर 3.28 करोड़ हैं, जबकि मोदी 3.1 करोड़ फालोवरों के साथ ट्रंप के बहुत करीब पहुंच गये हैं.

जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'पीएम मोदी और मैं सोशल मीडिया के वैश्विक नेता हैं'
पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप
  • ट्विटर पर ट्रंप के कुल फालोअर 3.28 करोड़ हैं
  • फेसबुक पर मोदी 4.18 करोड़ फालोअरों के साथ ट्रंप से आगे निकल चुके हैं
  • फेसबुक पर ट्रंप के कुल फालोअर 2.36 करोड़ हैं
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खुद को ''सोशल मीडिया का वैश्विक नेता'' बताया. उन्होंने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लोगों की जोरदार फालोइंग का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके जरिये अब वे अपने नागरिकों की बात सीधे सुन सकते हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में मोदी के साथ पहली द्विपक्षीय बातचीत के बाद अपनी टिप्पणी में कहा, ''मैं मीडिया, अमेरिका और भारत के लोगों के सामने गर्व के साथ यह घोषणा करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं सोशल मीडिया के वैश्विक नेता हैं.'' ट्रंप ने कहा, ''हम भरोसा करने वाले लोग हैं. हम देश के नागरिकों को अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने का मौका देते हैं. मुझे लगता है कि सोशल मीडिया ने दोनों देशों में बहुत अच्छा काम किया है.''

ट्रंप सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर लगातार सक्रिय रहने और कभी कभार विवादास्पद ट्वीट करने के लिये जाने जाते हैं, जबकि ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मोदी के भी जबर्दस्त फालोअर हैं.

ट्विटर पर ट्रंप के कुल फालोअर 3.28 करोड़ हैं, जबकि मोदी 3.1 करोड़ फालोवरों के साथ ट्रंप के बहुत करीब पहुंच गये हैं. इसी तरह फेसबुक पर मोदी 4.18 करोड़ फालोअरों के साथ ट्रंप से आगे निकल चुके हैं, जहां ट्रंप के कुल फालोअर 2.36 करोड़ हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Donald Trump, Modi Trump Meet, Narendra Modi US Visit, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com