मुंबई के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) अस्पताल में महिला डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना (शिंदे) पार्षद रमेश म्हात्रे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्त में लिया है.
रमेश के महिला डॉक्टर को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है. हालांकि एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में म्हात्रे ने घटना से इनकार कर दिया था और माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था.
पार्षद रमेश म्हात्रे ने आरोप लगाते हुए कहा था कि डॉक्टर फोन पर बिजी थीं और मरीजों की सुन नहीं रही थी. हालांकि उन्होंने हाथ उठाने की बात को खारिज किया है.
Shinde Sena thug Corporator Ramesh Mhatre joins me to face my questions on @NDTV. Remorseless goon, fearless in the certainty that nothing will happen to him. pic.twitter.com/AIC4uC2xRA
— Shiv Aroor (@ShivAroor) July 8, 2026
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में क्या बोले रमेश म्हात्रे?
डॉक्टर और नर्सों के साथ मारपीट के आरोप के बाद पार्षद रमेश म्हात्रे ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं किया. पार्षद ने कहा, "मैंने अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला नहीं किया."
लेकिन जब हमने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने डॉक्टर का फोन छुड़ाने के लिए बस उनके हाथ पर मारा था, क्योंकि डॉक्टर उनकी शिकायत नहीं सुन रही थीं. म्हात्रे ने कहा, "वो हमसे बात नहीं कर रही थी. मैंने बस उसके कान पर लगे फोन को हटाया था. मैंने गाल पर नहीं मारा है. मेरे पेसेंट का ध्यान नहीं दे रहे थे."
Ruling party Corporator Ramesh Mhatre caught on camera slapping lady doctor & on-duty medical staff at KDMC Hospital, FIR still not registered.
— FAIMA Doctors Association (@FAIMA_INDIA_) July 8, 2026
Doctors and hospital staff members are protesting but zero action against Mhatra who has other criminal cases against him.#FAIMA… pic.twitter.com/nSgRRBZgwM
कौन हैं रमेश म्हात्रे?
रमेश म्हात्रे शिवसेना के पार्षद हैं. रमेश कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में राजनीति करते हैं. इस इलाके का उन्हें पुराना नेता माना जाता है. म्हात्रे पर तीन आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इनमें दंगा, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश, धमकी जैसे आरोप हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैंने कुछ गलत नहीं किया', महिला डॉक्टर को पीटने वाले शिवसेना नेता ने माफी मांगने से किया इनकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं