विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2018

झारखंड के कोडरमा जिले में कुत्तों ने 12 साल की लड़की को मार डाला

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लड़की के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्देश दिया

Also Read in
झारखंड के कोडरमा जिले में कुत्तों ने 12 साल की लड़की को मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो.
कोडरमा (झारखंड): झारखंड के कोडरमा जिले के भगवतीडीह गांव में कुत्तों के एक झुंड ने मानसिक रूप से अस्थिर एक 12 वर्षीय लड़की पर हमला करके उसकी जान ले ली.

सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय कल हुई जब लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लड़की की मौत पर शोक प्रकट करते हुए कोडरमा जिले के उपायुक्त को लड़की के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्देश दिया है.

VIDEO : कुत्तों ने मासूम की जान ले ली

इस घटना की पुष्टि उपायुक्त ने की है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dogs Killed 12-year-old Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com