विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

दिग्विजय सिंह ने ट्रंप को बताया पीएम मोदी का 'परम मित्र', अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा को लेकर किया ये ट्वीट...

दिग्विजय सिंह ने लिखा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत की आर्थिक नीतियों का विरोध कर चुके हैं.

दिग्विजय सिंह ने ट्रंप को बताया पीएम मोदी का 'परम मित्र', अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा को लेकर किया ये ट्वीट...
दिग्विजय सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर ट्वीट किया है.
  • दिग्विजय सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर ट्वीट किया है
  • सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है
  • मोदी को ट्रंप का "परम मित्र" बताया है
भोपाल:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं. दिग्विजय ने सीएए को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘‘बराक ओबोमा जी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को (जनवरी 2015 में) संविधान का पालन करने का अनुरोध कर गये थे लेकिन ‘संपूर्ण राजनैतिक शास्त्र' के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया.''

BJP नेताओं के 'ISI हैंडलर' बताने पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया

दिग्विजय ने कहा, ‘‘अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र' डोनाल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं. भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं.''
 

मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं. लेकिन उनके दौरे से ठीक चार दिन पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ' ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी.

देखें Video: CAA के खिलाफ भोपाल में हुआ विरोध प्रदर्शन

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijaya Singh, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com